दलित ग्रा.प्रधान को ऊँची जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठना पढ़ा भारी। लात घुसो से बुरी तरह की गई पिटाई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2024

दलित ग्रा.प्रधान को ऊँची जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठना पढ़ा भारी। लात घुसो से बुरी तरह की गई पिटाई

NINE onetimes




  • फतेहपुर में एक दलित ग्राम प्रधान को ऊंची जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठना महंगा पड़ गया। दबंग ने प्रधान को गिराकर पीटा। साथ ही कहा कि उसके सामने कुर्सी पर बैठने की हिम्मत कैसे हुई।
  • यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दलित ग्राम प्रधान को ऊंची जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठना महंगा पड़ गया। दबंग ने प्रधान को गिराकर पीटा। साथ ही कहा कि उसके सामने कुर्सी पर बैठने की हिम्मत कैसे हुई। उधर, ग्राम प्रधान ने अब थाने पहुंचकर तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
  •   घटना किशनपुर थाना के एकडला का है। ग्राम प्रधान कमलेश सोनकर के अनुसार वह गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। इस बीच छयआना मोहल्ला सरौली के रहने वाला विपिन सिंह उसके दरवाजे के सामने से निकला और जाति सूचक गालियां देने लगा। साथ ही उसने कहा कि उसके सामने कुर्सी में बैठने की हिम्मत कैसे हुई। जब ग्राम प्रधान ने गाली का विरोध किया तो विपिन सिंह ने कुर्सी से गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो विपिन जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।

  • ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना थाने में देते हुए विपिन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट का मामला है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है, ग्राम प्रधान के आरोपों की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages