विधायक मैथानी ने सी. एम.ओ. से डेंगू व चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप हेतु चिकित्सा व्यवस्था बढ़ाए जाने पर की वार्ता जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को भी प्रेषित किया पत्र - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

31/10/2023

विधायक मैथानी ने सी. एम.ओ. से डेंगू व चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप हेतु चिकित्सा व्यवस्था बढ़ाए जाने पर की वार्ता जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को भी प्रेषित किया पत्र

NINE onetimes

 

कानपुर नगर/- गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर से, संचारी रोगों सहित, डेंगू एवं चिकनगुनिया से पीड़ित मामलों में बढ़ती संख्या के दृष्टिगत, अस्पतालों में बेडों की संख्या को बढ़ाने, एवं संबंधित दवा आदि तथा मेडिकल व्यवस्थाओं को बढ़ाये जाने के सम्बन्ध वार्ता करके एक पत्र प्रेषित किया।

पत्र में. विधायक मैथानी ने कहा कि, आप अवगत होगें कि, डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रकोप हर वर्ष होता है और जिसमे कई जाने जाती हैं। जिसका शिकार बुजुर्ग, महिलायें, नवजवान एवं मासूम बच्चें भी होते हैं। हमारी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत, आज नैन्सी (14 वर्षीय) मासूम बच्ची, पुत्री- श्री राम सिया, निवासी- 116/215, रावतपुर गाँव, की मृत्यू भी जानलेवा डेंगू का शिकार होने के कारण हो चुकी है। जो कि अत्यन्त दुखदायी है।

विधायक जी ने बताया कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डेंगू एवं चिकनगुनिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो, यह हमारे लिए प्राकृतिक चुनौती के रूप में है। चूँकि यह जानलेवा (वायरल) बीमारी है। जिसके कारण ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिये और इस बात का भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है कि, इससे हाॅटस्पाट की स्थिति न बनने पाए। 

विधायक जी ने बताया कि, संचारी रोगों, डेंगू एवं चिकनगुनिया के बढ़ते मरीजों की संख्या के दृष्टिगत, कानपुर में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) एवं समस्त सरकारी चिकित्सालयों में, पर्याप्त बेडों की व्यवस्था/बेडों की संख्या, दवा आदि भी बढ़ाया जाना अतिआवश्यक है। जिससे पीड़ित मरीज को हर हाल में समय पर बेहतर उपचार मिलने मेें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

विधायक जी ने कहा कि, आपसे कानपुर नगर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अपने अस्पतालों में बेडो की सख्यां बढ़ाने, दवा आदि व्यवस्थाओं को एवं फाॅगिंग तथा साफ सफाई की व्यवस्था भी जनहित के आधार पर और भी अधिक प्राथमिकता से किये जाने की अपेक्षा है।

विधायक जी ने उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु, जिलाधिकारी, कानपुर नगर एवं नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर को प्रतिलिपि प्रेषित की है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages