आयो सांवरियो सरकार लीले पे चढ़ के यो घोड़े पे चढ़ के की प्रस्तुति देकर त्रिशित कश्यप ने बांधा समां - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

05/02/2023

आयो सांवरियो सरकार लीले पे चढ़ के यो घोड़े पे चढ़ के की प्रस्तुति देकर त्रिशित कश्यप ने बांधा समां




NINE onetimes

 बिंदल परिवार ने 151 किलो की जलाई श्याम बाबा की आलौकिक दिव्य ज्योत भक्तों ने सराहा 


कानपुर | आयो सांवरियों सरकार लीले पे चढ़ के लीले पे चढ़ के यो घोड़े पे चढ़ के की प्रस्तुति देकर भजन प्रवाहक त्रिशित कश्यप ने जबर्दश्त श्याम प्रेमियों के बीच धमाल मचा दिया जहाँ श्याम प्रेमियों का उत्साह झूमते हुए नजर आया | मौका था श्री श्याम प्रेमी मण्डल नौगाँव छतरपुर मध्यप्रदेश में बिन्दल परिवार द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन का | इससे पूर्व बिन्दल परिवार ने श्याम बाबा शीश का आलौकिक भव्य श्रृंगार कराकर पूजन पाठ के साथ दिव्य ज्योत जलाई फिर शुरू हुआ बाबा को भजनों के जरिए रिझाने का सिलसिला जो देर रात तक चलता रहा | भजन प्रवाहक और श्याम प्रेमी म्युजिकल ग्रुप  ने भी संगीत देकर भक्तों को आनन्दित कर दिया और भजन की प्रस्तुतियों से पूरा पण्डाल गुंजायमान हो उठा सारे भक्त श्याम बाबा के कीर्तन पर गाते और बाबा की मस्ती में झूमते नजर आये बाबा को छप्पन भोग लगाकर कराया गया गजरा, धमाल बाबा की महाआरती के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया | इस अवसर पर अभिनव बिंदल,पारुल बिंदल, नीतेश सिंगल अग्रवाल, आदि बिंदल परिवार मौजूद रहा |

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages