आगा खान फाउंडेशन के सामग्र ग्रामीण विकास परियोजना (परिवर्तन) के द्वारा कराया गया विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/03/2022

आगा खान फाउंडेशन के सामग्र ग्रामीण विकास परियोजना (परिवर्तन) के द्वारा कराया गया विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण*

 



 सिधौली सीतापुर मे विद्यालय प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। जिसमें 7 राजस्व गांव के सदस्यों ने प्रतिभाग लिया । प्रशिक्षण का प्रारम्भ  सभी के परिचय से किया गया । संस्था की तरफ प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति क्या है, विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कैसे होता है, विद्यालय प्रबंधन समिति में कुल कितने सदस्य होते हैं इसकी जानकारी दी गई।



प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद प्रोग्राम मैनेजर डॉक्टर करार  ने बताया बच्चे को पढ़ा लिखा कर एक अच्छा इंसान बनाने के लिए अभिवावकों का क्या रोल होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों को ज्यादा से ज्यादा स्कूल भेजा जा सके उसके लिए टिप्स दिए।



 प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आलोक  व कलस्टर कोऑर्डिनेटर रिया ,अभिषेक  ने भी बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति क्यों जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां क्या है। उन्होंने शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों को समझाया साथ ही सुनील दीक्षित,अम्रेश मौर्य,विकास शुक्ल,मानसी, शालू,प्रदीप,दीपू,सचिन ने भी अपने अपने विचार रखे साथ ही प्रतिभागियों ने संस्था का धन्यवाद व्यक्त किया

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages