सपा ने जारी करी 24 उम्मीदवारों की लिस्ट - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/02/2022

सपा ने जारी करी 24 उम्मीदवारों की लिस्ट

 


सोमवार को समाजवादी पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करें देखें पूरी खबर

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 24 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गोरखपुर शहर सीट पर सभावती शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से इस सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर जिलों की सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।

प्रतागढ़ जिले की विधानसभा सीट विश्वनाथगंज से सौरभ सिंह, रानीगंज से आरके वर्मा, प्रयागराज जिले की फाफामऊ सीट से अंसार अहमद, गोंडा की मेहनौन सीट से नंदिता शुक्ला, तरबगंज से रामभजन चौबे, मनकापुर से रमेश चंद्र गौतम, गौरा से संजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरह बस्ती की हरैया सीट से त्रियंबक पाठक, संतकबीरनगर की मेंहदावल सीट से जयराम पांडेय व खलीलाबाद सीट से अब्दुल कलाम को उम्मीदवार बनाया है।

महाराजगंज की नौतनवा सीट से कौशल सिंह, सिसंबा से सुशील टेबरीवाल, पनियरा से कृष्णभान सिंह सैथवार को प्रत्याशी बनाया गया है। गोरखपुर की गोरखपुर शहर सीट से सभावती शुक्ला, कुशीनगर की पडरौना सीट से विक्रमा यादव, देवरिया की रुद्रपुर सीट से प्रदीप यादव, आजमगढ़ की सगड़ी सीट से एच एन पटेल, मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे।

मऊ की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से बैजनाथ पासवान, बलिया की बलिया नगर सीट से नारद राय, जौनपुर की मड़ियाहूं से सुषमा पटेल, वाराणसी की वाराणसी दक्षिण सीट से किशन दीक्षित, सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल, मिर्जापुर की छानबे सीट से क्रीती कोल को उम्मीदवार बनाया गया है।


यहां देखें पूरी लिस्ट 














No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages