मुम्बई टिकटॉकर युवती का शोषण के करने वाले टिकटॉकर बॉय लखनऊ में गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/11/2021

मुम्बई टिकटॉकर युवती का शोषण के करने वाले टिकटॉकर बॉय लखनऊ में गिरफ्तार

 


पुलिस ने बताया कि दिव्यांश कलाकार है। वह शॉर्ट रील वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करता है।

लखनऊ: मुम्बई की टिकटॉकर युवती का शोषण करने वाला दिव्यांश तिवारी गिरफ्तार। इंदिरानगर पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तारी। आरोपी भी है टिकटॉकर  बॉय।


फ़िल्म बनाने और युवती को बतौर हीरोइन बनाने का झांसा दे किया शोषण शादी का वादा कर दो साल तक करता रहा शारीरिक शोषण फ़िल्म बनाने व मां की बीमारी का झांसा दे युवती से 25 लाख हड़पने का भी आरोप गर्भवती होने पर युवती से मारपीट की पीडित युवती ने कराई थी इंदिरानगर थाने में fir दर्ज। पुलिस ने की अब गिरफ्तारी

मुंबई की टिक-टॉक गर्ल को बॉलीवुड कलाकार बनाने का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने के आरोपी दिव्यांश तिवारी उर्फ राजेंद्र पंडित को इंदिरानगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने दो माह पहले इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस के मुताबिक दिव्यांश भी कलाकार है। वह शॉर्ट रील वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता है

एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक मूलरूप से अंबेडकर नगर इब्राहिमपुर चकुआ का निवासी दिव्यांश लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित भागीरथी अपार्टमेंट के टॉवर नंबर आठ में रहता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगी थीं। दिव्यांश की लोकेशन गाजियाबाद के पैरामउंट सोसाइटी विजयनगर में मिली थी। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है। दिव्यांश के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में भी मुकदमा दर्ज है। वह पिछले साल असलहे के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। 

बच्ची पैदा होने पर की मारपीट, वसूले 25 लाख 
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल प्रजापति ने मुताबिक पीड़िता ने बताया था कि एक प्रोजेक्ट के दौरान वह 2019 में दिव्यांश के संपर्क में आयी। दिव्यांश भी टिक-टॉक पर वीडियो बनाता था। उसने बताया कि वह व्यवसायी है और खुद का प्रोडक्शन हाउस है। वह फिल्म बना रहा है। दिव्यांश ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दो साल तक दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे। युवती का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई।  

दिव्यांश से शादी का दबाव बनाया तो उसने गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा। युवती ने दिव्यांश के घर पहुंचकर विरोध किया तो उसकी बहन नीतू और नेहा ने खुद को सपा नेता बताते हुए जेल भेजने की धमकी दी। युवती के मुताबिक इकाना स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच के दौरान उसने शो भी किया था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो पोस्ट करती थी। उसके पास करीब 25 लाख रुपये थे। दिव्यांश ने फिल्म बनाने और अपनी मां के इलाज का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages