स्वरूप नगर थाना के बगल में स्थित वाइन शॉप मे बिकती है देर रात तक शराब - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/04/2021

स्वरूप नगर थाना के बगल में स्थित वाइन शॉप मे बिकती है देर रात तक शराब



सफेदपोशों के संरक्षण और आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस की लापरवाही से ठेका संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जिले में खुलेआम नियमों की अवहेलना हो रही है। ताज़ा मामला  स्वरूप नगर  स्थित  वाइन शॉप का है जहां रात 10 बजे के बाद भी शराब आसानी से उपलब्ध है। बिक्री कर्ताओं को बगल में स्थित क्षेत्राधिकारी व थाना स्वरूप नगर का कोई भी खौफ नहीं है बेखौफ होकर के रात में ज्यादा दामों पर बिक्री की जाती है


सूत्रों की माने तो यहां आए दिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार  इन नशेड़ियों को खदेड़ने के लिए पुलिस से भी भिड़ंत हो चुकी है  जिसको लेकर  पुलिस ने  कई बार  लाठियां भी चटकाई  है पोस्टमार्टम हाउस सामने क्षेत्राधिकारी  व थाना स्वरूप नगर  के बगल वाली वाइन शॉप पर तो रात 12 बजे के बाद भी आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। 



 *ये है हकीकत* 

खबर की रियलिटी चेक करने पर हमें रात 12 बजकर 44 मिनट पर दुकान का शटर बाहर से खुला मिला। जानकारी करने पर पता चला कि  दुकान के सामने एक युवक खड़ा रहता है। देर रात तक सेल्समेन अंदर और ठेकेदार बाहर खड़ा रहता है। ठेकेदार के आवाज देने पर ही सेल्समेन अंदर से शराब और बीयर की बोतल शटर के नीचे से चुपचाप बाहर पकड़ा देता है। फ़ोटो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस प्रकार नियमों का खुला उल्लंघन करके यहाँ महंगे दामों पर शराब बेची जा रही है। सूत्रों की माने तो यह अवैध कारोबार कुछ दबंग किस्म के सफेदपोशों के संरक्षण में चलाया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मैदान पर गदर: भारत-ए की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारा धक्का; अंपायरों से भिड़े कप्तान तिलक वर्मा

NINE ONE TIMES दांबुला में सुपर ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नो-बॉल पर हुआ बवाल; सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) की मेहनत पर फिरा पानी...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages