दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपी एनकाउंटर में ढेर* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/12/2019

दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपी एनकाउंटर में ढेर*


*दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपी एनकाउंटर में ढेर*


हैदराबाद। हैदराबाद में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह चारों भागने की कोशिश कर रहे थे और उसी कोशिश में पुलिस की गोली के शिकार बने।


 बता दें कि 27 और 28 नवंबर की रात को इन चारों आरोपियों ने महिला डॉक्टर का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जिंदा जला दिया था। इस घटना के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश था और आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही थी। 


08:17 AM
 बताया जा रहा है कि जब पुलिस इन्हें सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर पहुंची थी तो इन्होंने धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की थी और पुलिस की चेतावनी के बाद जब वो नहीं रूके तो पुलिस ने उन्हें ढेर कर दिया।


08:16 AM
 तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी के अनुसार, कानून उन आरोपियों को उनके कृत्य के लिए सजा देता उससे पहले भगवान ने पहले ही उन्हें इसकी सजा दे दी। पूरा हिंदूस्तान, पीड़िता के परिजन और हम सब इससे खुश हैं।


08:14 AM
 हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है और इसके बाद उस जगह पहुंचे हैं जहां यह एनकाउंटर हुआ है।


08:13 AM
जिस जगह यह घटना हुई थी और जहां पुलिस ने इन चारों का एनकाउंटर हुआ है वो जगह नेशनल हाइवे 44 के करीब है। 


08:12 AM
 इन चारों को पुलिस घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करने के लिए उसी जगह ले गई थी जहां उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी। 


08:09 AM
 हैदराबाद में दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages